देश

पेन पर 10 साल की छात्रा ने दोस्त का किया कत्ल

जयपुर
जयपुर के बाहरी क्षेत्र के चाकसू इलाके में बुधवार को 8वीं कक्षा की एक छात्रा मृत अवस्था में मिली। लड़की परीक्षा देने के लिए स्कूल गई थी, जहां से वह लापता हो गई थी। लड़की के लापता होने के बाद परिवारवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। 8वीं कक्षा की छात्रा का शव गुरुवार सुबह लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस ने इस घटना के बाद शनिवार को कहा कि लड़की की हत्या उसी के स्कूल में पढ़ने वाली एक 10 वर्षीय छात्रा ने पेन की वजह से कर दी थी।

आरोप है कि बुधवार को एक लड़की ने 8वीं कक्षा की छात्रा का पेन छीन लिया था, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। किसी तरह से तब मामला शांत हो गया लेकिन जब पीड़ित लड़की घर जा रही थी तो फिर से उनके बीच झगड़ा होने लगा। अधिकारी का कहना है, 'लड़की ने पहले 8वीं की छात्रा पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिसके बाद किसी नुकीली चीज से 19 बार हमला किया। इसकी वजह से लड़की की मौत हो गई।'

तालाब के पास फेंक दिया था शव
पुलिस का कहना है कि लड़की ने इस घटना को अंजाम देने के बाद शाम को पूरे मामले की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद लड़की की मां इस मामले को छिपाने में जुट गई। लड़की और उसकी मां, दोनों ने मिलकर शव को एक बोरे में भरा और घर के नजदीक एक तालाब के पास फेंक दिया।

दंपती ने शव को ठिकाने लगाया
लड़की की मां ने इस बात की जानकारी अपने पति को भी दी। फिर दंपती ने मिलकर बोरे को निकाला और उसे नष्ट कर दिया। डीसीपी ने बताया कि नाबालिग को हिरासत में लिया गया है जबकि उसके माता-पिता को शव जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment