राजनीति

पश्चिम बंगाल: CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन में गोलीबारी, 2 की मौत

नई दिल्ली

पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिले में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (NRC) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी में 2 लोगों के मौत हुई है जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। अनिरुद्ध बिसवास की मौके पर मौत हो गई जबकि मकबूल शेख की अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में जान चली गई। आरोप है कि ये गोलीबारी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने की है।

 

वहीं टीएमसी का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने गोली चलाई जिसमें लोकल टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष के भाई घायल हो गए। घटना सुबह 9 बजे के बाद की है। ये प्रदर्शन भारत बंद का एक हिस्सा था जिसे बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया था। आस पास के लोगों ने बताया कि ये प्रदर्शन 20 दिन पहले बने सीएए विरोधी नागरिक मंच ने बुलाया था। संस्था कई इलाकों में इसो लेकर प्रदर्शन कर रहा था। 

 

बुधवार सुबह टीएमसी जलंगी (नॉर्थ) ब्लॉक अध्यक्ष तोहिरुद्दीन मंडल वहां पहुंचे थे। आरोप है कि उनके साथ आए लोगों ने ही गोली चलाई। इस बीच तोहिरुद्दीन के भाई को भी गोली लगी। डोमकल के पुलिस अधिकारी संदीप सेन ने जानकारी दी कि गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और छापेमारी भी की है। मामले को लेकर राजनीतिक पार्टियों में आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया है। जलंगी से विधायक अबदुर रज्जाक ने कहा कि पिछले 15 दिन से कुछ कांग्रेस व सीपीआईएम के लोग ये प्रदर्शन कर रहे थे। बुधवार सुबह से साहेबनगर बाजार की दुकाने बंद करने की कोशिश करने लगे जब गोलीबारी हुई। 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment