पटना साइंस सेंटर में लाइव देख पाएंगे चंद्रयान-2 उतरने का नजारा

पटना  
राजधानीवासी शनिवार को पटना साइंस सेंटर में चंद्रयान 2 की सॉफ्ट लैंडिंग का दृश्य लाइव देख पाएंगे। इसरो से चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम रोवर प्रज्ञान के साथ चांद की सतह पर उतरेगा, जिसका सीधा प्रसारण यहां दिखाया जाएगा। 

पूरी कर ली गई है तकनीकी तैयारियां
इस बाबत तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हंै। इसरो द्वारा उपलब्ध लिंक को प्रोजेक्टर के माध्यम से यहां डेढ़ बजे से दिखाया जाएगा, जिसके बाद इसका दिनभर लाइव दिखाया जाता रहेगा। इस बात की जानकारी देते हुए सेंटर के संग्रहायलयाध्यक्ष रामस्वरूप ने बताया कि सेंटर पर डेढ़ बजे से लोगों को चंद्रयान 2 की सॉफ्ट लैंडिंग दिखाई जाएगी। ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पुरानी फन साइंस गैलरी में इसकी व्यवस्था की जा चुकी है। 

लैंडर विक्रम अपने साथ रोवर प्रज्ञान को लेकर 7 सितंबर को रात डेढ़ -ढाई बजे के बीच चांद पर उतरेगा। इसके चार घंटे बाद रोवर बाहर निकलेगा और 14 दिनों तक वैज्ञानिक प्रयोग को अंजाम देगा। इसमें यदि सफलता मिलती है तो भारत रूस, अमेरिका और चीन के बाद चौथा देश और चांद के अनदेखे दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश हो जाएगा। 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment