पटना में दिनदहाड़े पूर्व पार्षद की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

पटना                                                                 
राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। दिन दहाड़े बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या कर दी गयी। यह वारदात पटना के पत्रकार नगर थाने के चित्रगुप्त नगर की है जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व पार्षद नागेश्वर राय की गोली मार कर हत्या कर दी। सीसीटीवी में बाइक सवार अपराधियों की तस्वीर कैद हो गई है। 

बताया जाता है कि नागेश्वर राय सुबह घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली चलने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। वहीं घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। आक्रोशित जनता ने रोड जाम कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment