मध्य प्रदेश

नवदुर्गा पर्व पर चुनरी यात्रा में शामिल हुए मंत्री शर्मा

 भोपाल

जनसम्पर्क तथा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री पी.सी. शर्मा आज नेहरू नगर के कमला नगर और पंचशील क्षेत्र के राहुल नगर से माता मंदिर तक आयोजित नवदुर्गा चुनरी यात्रा में शामिल हुए। चुनरी यात्रा में माँ दुर्गा की झाँकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र रही। महिला श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में चुनरी यात्रा में भाग लिया। पार्षद मोनू सक्सेना, योगेन्द्र सिंह चौहान, प्रवीण सक्सेना और बड़ी संख्या में श्रद्धालु चुनरी यात्रा में शामिल हुए।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment