छत्तीसगढ़

धान खरीद पर झूठ का सहारा ले रही भाजपा-शैलेष

रायपुर
धान खरीदी पर भाजपा की झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि धान खरीदी पर भाजपा लगातार झूठ का सहारा ले रही है। किसानों के हित में ठोस काम करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोज झूठा प्रचार कर रही है। किसानों के साथ भाजपा सरकार ने जो-जो किया उसे भाजपा भूला बैठी है।

श्री त्रिवेदी ने एक बयान में कहा कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा नेताओं का स्मृतिलोप हो चुका है। भाजपा ने जितने किसानों का धान नहीं खरीदा और जितना दाम नहीं दिया कांग्रेस की सरकार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार उससे ज्यादा धान खरीदी कर चुकी है, उससे ज्यादा किसानों का धान खरीद रही है और उससे ज्यादा दाम दे रही है। कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनावों में वादा किया था कि किसानों की कर्जमाफी करेंगे। 11000 करोड़ की कर्जमाफी की। कांग्रेस ने कहा था कि 25 सौ रू. धान का दाम देंगे। 2018-19 में किसानों का 80 लाख टन 25 सौ रू. की दर से 20095 करोड़ रू. देकर खरीदा गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के द्वारा कर्जमाफी और किसानों को धान का दाम 25 सौ रू. देने से छत्तीसगढ़ के किसानों को 25095 करोड़ से अधिक की राशि मिलने से भाजपा इससे बौखला गयी और भाजपा की केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर 25 सौ रू. में धान खरीदी करने से मना किया। भाजपा की तकलीफ का एक और कारण कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के हित का संरक्षण कर धान तस्करी कर राजकोष को नुकसान पहुंचाने वाले कोचियों और बिचौलियों पर प्रभावी रोक लगना भी है। श्री त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा सरकार ने कभी भी 80 लाख टन धान नहीं खरीदा। पिछले साल भूपेश बघेल की सरकार ने 80 लाख टन से अधिक धान 25सौ रू. में खरीदा। इस बार हमने 15 लाख 71 हजार की जगह 19 लाख 52 हजार किसानों का पंजीयन किया है और 80 लाख से अधिक धान कांग्रेस की सरकार के द्वारा खरीदा जा चुका है।

श्री त्रिवेदी ने कहा कि किसानों को 25 सौ रू. धान का दाम देने का काम कांग्रेस ने किया है। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 2013 के घोषणा पत्र में कहा था कि 21सौ रू. समर्थन मूल्य देंगे, 3सौ रू. बोनस देंगे। 21 सौ रू. धान का दाम भाजपा सरकार में कभी नहीं मिला। 3 सौ रू. बोनस 5 साल नहीं दिया गया। भाजपा ने तो किसानों के साथ धोखाधड़ी ही की है। भाजपा किसान हितैषी बनने का स्वांग रच रही है और किसानों के लिये घडिय़ाली आंसू बहाती है। भाजपा के इस किसान विरोधी चरित्र को छत्तीसगढ़ के किसान बखूबी जानते, समझते है।

उन्होंने कहा कि जिस भाजपा की सरकार ने 15 वर्ष में कभी इतना धान नहीं खरीदा। भाजपा ने 2013 के घोषणा पत्र में कहा था कि 21सौ रू. समर्थन मूल्य देंगे, नहीं दिया। भाजपा ने कहा था कि 5 साल तक 3सौ रू. बोनस देंगे, नहीं दिया। भाजपा ने कहा था एक-एक दाना धान खरीदेंगे, नहीं खरीदा। भाजपा ने कहा था 5 हार्सपावर पंपों को मुफ्त बिजली देंगे, नहीं दी। भाजपा ने कहा था कि स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशे लागू करेंगे, किसानों को फसल की लागत पर डेढ़ गुना जोडक? दाम देंगे, नहीं दिया। भाजपा ने कहा था 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करेंगे, अभी तक किसानों की आय बढ़ाने के लिये कुछ भी नहीं किया।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment