देश

देश भर में अलग-अलग राज्यों में भारी संख्या में फंसे हैं लोग, बिगड़ सकती है कानून-व्यवस्था

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने रेल मंत्री को लिखी चि_ी, लॉकडाउन के बाद कामगारों और मजदूरों को भेजें उनके घर

मुंबई. देश में 22 मार्च से लगातार चल रहे लॉकडाउन के कारण अलग-अलग राज्यों में फंसे मजदूरों की समस्या अब सरकारों को परेशान करने लगी है। देश भर में अलग-अलग राज्यों में भारी संख्या में लोग फंसे हैं, जो अपने राज्य या गृह जिलों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में इन मजूदरों और लोगों के सामने रोजी रोटी का सकट खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र में भी लाखों मजदूर फंसे हैं और उद्धव ठाकरे सरकार इनको घर भेजने की मांग कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कह चुके हैं कि अगर दूसरे राज्यों की सरकारें लोगों को ले जाना चाहें तो वह उन्हें भेजने का इंतजाम करेंगे। अब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को चि_ी लिखी है। इस चि_ी में अजित पवार ने मांग की है कि 3 मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद दूसरे राज्यों के कामगारों और मजदूरों को उनके घर भेजा जाए।

ट्रेन चलाने की ली मांग
ंअजित पवार ने मांग की है कि दूसरे राज्यों के लोगों को ले जाने के लिए मुंबई और पुणे से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएं। उप मुख्यमंत्री अजित पवार के मुताबिक, अगर इन लोगों को घर नहीं भेजा जाता है तो कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता अजित पवार ने पीयूष गोयल को लिखे पत्र में कहा कि महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी कामगार लॉकडाउन खत्म होने के बाद अपने घरों को जाने के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी हो सकती है। अजित पवार ने कहा कि इससे बचने के लिए रेल मंत्रालय को विशेष ट्रेनें चलानी चाहिए।

साढ़े छह लाख लोगों को खाना खिला रही महाराष्ट्र सरकार
अजित पवार ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने यूपी, बिहार और अन्य राज्यों के कामगारों और प्रवासी मजदूरों के लिए रहने और खाने का इंतजाम किया है। उन्होंने कहा कि लगभग साढ़े छह लाख कामगार राज्य सरकार के आश्रय गृहों में रह रहे हैं और उनको खाना खिलाया जा रहा है। गौरतलब है कि देशव्यापी 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होना था, लेकिन इसे 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया।

बांद्रा में जुटी थी हजारों की भीड़
इस चि_ी में अजित पवार ने 14 अप्रैल को बांद्रा में जुटी भीड़ का भी जिक्र किया है। अजित पवार ने कहा कि यह घटना बताती है कि लोग अपने घरों को जाने के लिए कितने बेताब हैं। उन्होंने लिखा है, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद रेल मंत्रालय की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाई जाए।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment