मध्य प्रदेश

देश ने मनाया 74वें स्वतंत्रता दिवस का उल्लास, खुशी से झूम उठीं गलियां, चौक-चौबारे


राजधानी भोपाल में जगह-जगह हुए आयोजन, देशवासियों ने तिरंगा फहराकर किया खुशी का इजहार

भोपाल. 74वें स्वाधीनता दिवस के मौके पर सीआरसी (विकलांग पुनर्वास केंद्र) भोपाल में डॉ. गणेश अरुण जोशी, प्रभारी अधिकारी, सीआरसी भोपाल द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। कोरोना महामारी के दौरान गरीब और जरूरतमंदों को खाने का समान, राशन वितरित करने पर शैलेन्द्र यादव को सीआरसी भोपाल के प्रभारी आधिकारी डॉ. गणेश अरुण जोशी द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान से नवाजा गया। कोरोना महामारी को देखते हुए सारा कार्यक्रम गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन किया गया। संचालन सै.मु. कुतुबुद्दीन नेयाजी द्वारा किया गया। श्याम सिंह मेवाड़ा ने आत्मनिर्भर का परिचय दिया। संस्था के बच्चों द्वारा भाषण, गायन, चित्रकला की प्रस्तुति भी ऑनलाइन दी गई। इस मौके पर संस्था के अधिकारी कुषुम कुमार वर्मा, श्यामल, रविशंकर सोन कुसरे के साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अरुणा सोनपाटि ने आभर प्रकट किया।

भेल सुपरवाइजर संघ कार्यालय
भेल. स्वतंत्रता दिवस के बेला पर भेल सुपरवाइजर संघ कार्यालय में शनिवार सुबह 10 बजे संरक्षक राजेंद्र सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। संघ के अध्यक्ष विमल साहू को कार्यवाहक अध्यक्ष, वायएस यादव को महासचिव, देवेन्द्र कुमार मिश्र एवं कोषाध्यक्ष बीएस गौंड की मौजूदगी में सादगी एवं सीमित सदस्यों के साथ ध्वजारोहण किया गया। राजेंद्र सिंह यादव ने सभी को शुभकामनाओं के साथ सुरक्षित रहने की बात कही। अध्यक्ष विमल ने बताया कि संगठन को कैसे इस विषम परिस्थिति में भी काम करना है। कार्यवाहक अध्यक्ष वायएस यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर बीएस गौंड, कार्यक्रम का समापन संघ के महासचिव देवेन्द्र कुमार मिश्र द्वारा किया गया।

स्टार एवेन्यू बावडिय़ा
बावडिय़ा. स्टार एवेन्यू बावडिय़ा में स्थित सोसायटी में 74वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंडिंग को ध्यान में रखते हुए महिलाओं द्वारा ही झंडा वंदन किया गया।

भारतीय मजदूर संघ

भेल. हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ द्वारा यूनियन कार्यालय जुमड़े भवन महात्मा गांधी चौराहा भेल में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सवतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष विजय सिंह कठैत, महामंत्री कमलेश नागपुरे कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौधरी, मुख्य अतिथि राजेन्द्र श्रोती सहित सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य शामिल हुए। यूनियन अध्यक्ष कठैत ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

धर्मार्थ होम्योपैथी नि:शुल्क चिकित्सालय 1972- ई सेक्टर बेरखड़ा भेल भोपाल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा वंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. डीएस चंदेल की अध्यक्षता में कोविड-19 को देखते हुए सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर डॉ. चंदेल ने आजादी के शहीदों को याद करते हुए कहा कि आज हम सब लोग इस पर्व पर उनकी शहादत को नहीं भूल सकते, उन्हीं के कारण स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर कोरोना मंहामारी में मृत आत्माओं को भी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर डॉ. जीपी गुप्ता, डॉ. एसएन नैक्या, डॉ. शशि जोशी, डॉ. रत्नमाला शर्मा, डॉ. अनुरुद्ध मोरे, डॉ. पायल मांजरे आदि मौजूद रहे।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment