मनोरंजन

दिल्ली में जन्मे गजेन्द्र चौहान ने इंद्रप्रस्थ और हस्तिनापुर का नरेश बनकर लहराया धर्म का परचम

टेलीविजन सीरियल महाभारत में धर्मराज युधिष्ठिर बने गजेन्द्र चौहान हो पहले ऑफर किया गया था भगवान श्रीकृष्ण का किरदार

मुंबई. बॉलीबुड एक्टर गजेंद्र सिंह चौहान का जन्म 10 अक्टूबर 1956 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से रेडियोग्राफी में डिप्लोमा किया था। इससे पहले ही वे अभिनय के लिए मुंबई चले गए। वहां उन्होंने रोशन तनेजा द्वारा संचालित स्कूल में अभिनय का अध्ययन किया, जिन्होंने पहले एफटीआईआई में पढ़ाया था।

गजेंद्र सिंच चौहान को व्यावसायिक रूप से गजसा हुकुम के नाम से जाना जाता है। गजेंद्र सिंह चौहान भारतीय टेलीविजन कलाकार के साथ ही फिल्म अभिनेता हैं। इन्हें ऐतिहासिक टेलीविजन श्रृंखला महाभारत (1988-90) में युधिष्ठिर के पात्र के चित्रण के लिए जाना जाता है। 2015 में, उन्हें फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

पहले भगवान कृष्ण की भूमिका का किरदार अदा करने के लिए ऑफर

बता दें कि इन दिनों स्टार भारत पर बी.आर.चोपड़ा की ‘महाभारत’ को प्रसारित किया जा रहा है। इस शो ने सभी को यादों की दुनिया में डूबने पर मजबूर कर दिया है। यह महाकाव्य न सिर्फ अपनी कहानी के लिए जाना जाता है, बल्कि अपने पात्रों के लिए भी जाना जाता है, जिन्होंने अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। ऐसे ही इस सीरियल के एक महान कलाकार हैं गजेन्द्र चौहान। महाभारत के प्रसिद्ध एक्टर गजेन्द्र चौहान की माने तो इस प्रसिद्ध सीरियल में उन्हें पहले भगवान कृष्ण की भूमिका का किरदार अदा करने के लिए ऑफर किया गया था।

शो से पहले की अपनी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ हुई कमिटमेंट में व्यस्त थे
जहां एक ओर यह कहा जाता है कि इस शो के सभी कलाकार अपने- अपने चयनित किरदार के लिए चुने गए थे, वहीं प्रसिद्ध अभिनेता गजेंद्र चौहान, जिन्होंने युधिष्ठिर की भूमिका निभाई थी, उन्हें शुरू में भगवान श्री कृष्ण की भूमिका के लिए चुना गया था और उन्हें कुछ एपिसोड के लिए शूट भी किया गया था। बताया जाता है कि भिनेता शो से पहले की अपनी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ हुई कमिटमेंट में व्यस्त थे। ऐसे में वापसी करने में उन्होंने बहुत देरी कर दी और इसके बाद उन्हें युधिष्ठर का किरदार ऑफर किया गया।

अपने किरदार (युधिष्ठिर) को निभाने के लिए जमकर तालियां बटोरीं

हालांकि, उनका कहना है कि जो आपके लिए लिखा होता है, वही आपको मिलता है कुछ ऐसा ही हुआ एक्टर गजेंद्र के साथ। कलाकार ने अपने किरदार (युधिष्ठिर) को निभाने के लिए जमकर तालियां बटोरीं और उन्हें इसके लिए कई पुरस्कार मिले। वह अविश्वसनीय और सराहनीय है। गजेंद्र चौहान के किरदार युधिष्ठिर को देखने और अपनी पुरानी यादों को ताजा करने के लिए सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे केवल स्टार भारत पर  महाभारत देखिए।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment