मध्य प्रदेश

दिग्विजय सिंह ने कांतिलाल भूरिया के चुनाव प्रचार के दौरान रिटायमेंट पर दिया बड़ा बयान

भोपाल
 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि अब उनकी राजनीति से संन्यास लेने का वक्त आ गया है। उन्होंने ये बात मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में कही। उन्होंने इस दौरान कहा, 'मैंने और कांतिलाल भूरिया दोनों ने लंबे समय तक राजनीति की है। हम अब उम्र के उस पड़ाव पर पहुंच गए हैं जहां हमें संन्यास ले लेना चाहिए। कांतिलाल भूरिया अपना आखिरी चुनाव लड़ रहे हैं।'

बता दें कि 21 अक्टूबर को झाबुआ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं इस सीट से आदिवासी नेता और पांच बार के सांसद  कांतिलाल भूरिया कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। वे यूपीए सरकार के दौरान केंद्रीय मंत्री भी रहे। उनके चुनाव प्रचार के दौरान दिग्विजय ने ये बात कही।

हमें संन्यास ले लेना चाहिए

इस दौरान दिग्विजय के बेटे जयवर्धनसिंह, विक्रांत भूरिया भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, 'मैंने और कांतिलाल भूरिया दोनों ने बहुत राजनीति की है और अब उम्र की ऐसी पड़ाव पर आ चुके हैं जहां हमें संन्यास ले लेना चाहिए।' उन्होंने कहा 'हम अब नए लड़कों को तैयार कर रहे हैं, जो हमारे अधीन काम कर रहे हैं। मैंने अपना अंतिम चुनाव लड़ लिया है और अब कांतिलाल भूरिया भी अपना अंतिम चुनाव लड़ रहे हैं।  हर एक वोट को कांतिलाल भूरिया को मिलना चाहिए कि वे आपकी 1980 से सेवा कर रहे हैं।

भानु भूरिया के खिलाफ लड़ रहे चुनाव

69 वर्षीय पूर्व-केंद्रीय मंत्री भूरिया इस सीट से भाजपा उम्मीदवार भानु भूरिया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि मई में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान वे भोपाल सीट से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

कमलनाथ सरकार पर बयान

ज्योतिरादित्य सिंधिया के सार्वजनिक बयानों और कांग्रेस में मतभेद की खबरों के बीच कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रहीं हैं। इसे लेकर दिग्विजय ने कहा कि  सीएम कमलनाथ के नेतृत्व में पूरे पांच साल तक कांग्रेस की सरकार रहेगी।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment