मध्य प्रदेश

दिग्विजय सिंह को मदरसों में पल रहा आतंकवाद नहीं दिखता: रामेश्वर शर्मा

भोपाल
  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर लगातार हमले करने पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है| उन्होंने कहा ये वही दिग्विजय सिंह है जिन्हें भगवा में आतंकवाद दिखता है। मदरसों में पल रहा आतंकवाद नही दिखता|

बीजेपी नेता शर्मा ने कहा सरस्वती शिशु मंदिर को दिग्विजय सिंह के प्रमाण पत्र की जरूरत नही है । सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ साथ राष्ट्रभक्ति वंदेमातरम भगवा और राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम करना सिखाया जाता है। बीजेपी विधायक ने कहा दिग्विजय सिंह को मदरसों में आतंकवाद नही दिखता, जहां तिरंगा जलाया जाता है, वंदेमातरम का विरोध करने वालो के साथ दिग्विजय सिंह मंच साझा करते है, उन्ही के पार्टी के नेता वन्देमातरम गाने का विरोध करते हैं और दिग्विजय ताली बजाते हैं| । यह वही दिग्विजय सिंह है जो ओसामा और हाफ़िज़ शहीद जैसे आतंकियों को "जी" लगाकर सम्मान देते है । ये वही दिग्विजय सिंह है जिन्हें भगवा में आतंकवाद दिखता है ।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा दिग्विजय सिंह उनकी मदद करना चाहते हैं जो तिरंगा जलाते हैं, जो भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाते हैं, देशविरोधी गतिविधियों को संरक्षण देने का काम करते हैं| शिशु मंदिरों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन शिशु मंदिरों को उनके सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं है|

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment