देश

तिहाड़ जेल के टॉइलट में कैदी ने लगा ली फांसी

नई दिल्ली
दिल्ली की तिहाड़ जेल में शुक्रवार सुबह एक विचाराधीन कैदी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कैदी की पहचान गगन (21) के तौर पर हुआ है। वह तिहाड़ की जेल नंबर 3 में बंद था और सुबह शौचालय में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया कि गनन के खिलाफ 4 मामले चल रहे थे। कैदी ने खुदकुशी क्यों की, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे के करीब उसे शौचालय में फंदे से झूलते हुए पाया गया। इसके तुरंत बाद जेल अधिकारियों ने जेल स्थित अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को ऑटोप्सी के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment