मध्य प्रदेश

तिरंगा दौड़ के माध्यम से लोगों को दिया स्वच्छ और स्वास्थ्य रहने का संदेश

भोपाल. भूतपूर्व सैनिक अशोक हिन्दुस्तानी पिछले 15 वर्षों से प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर 100 किलोमीटर की साइकिल यात्रा करते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के जागरूक करना है। हिन्दुस्तानी इस वर्ष 74वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में (तिरंगा दौड़) शुरू की। इसमें हाथों में तिरंगा लेकर 10 अगस्त से 14 अगस्त तक जारी रही। इसके तहत अशोक प्रत्येक दिन अलग-अलग जगहों पर 40 किलोमीटर की दौड़ पूरी की।

14 अगस्त को सुबह संकल्प लेकर 100 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने निकले, जिसे उन्होंने शाम पांच बजे दोबारा पिपलानी पेट्रोल पंप पर पहुंचकर पूरी की। 10 से 14 अगस्त इन चार दिनो में आशोक हिन्दुस्तानी ने कुल 260 किलोमीटर तिरंगा दौड़ पूरी की। इनका कहना है कि तिरंगा दौड़ के माध्यम से लोगों को फिट और स्वस्थ्य रहने का संदेश देना ही इनका मुख्य उद्देश्य था।

देश को स्वस्थ और स्वच्छ बनाए रखने करते हैं साइकिल यात्रा
भूतपूर्व सैनिक आशोक हिन्दुस्तानी पिछले 15 वर्षों से साइकिल यात्रा कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दे रहे हैं। हिन्दुस्तानी ने 74वे स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्र भारत का सन्देश देने स्वच्छ भारत प्रचारक के तौर पर साइकिल यात्रा की। आशोक का कहना है कि मुझे साइकिल यात्रा करते हुए 15 वर्ष हो चुके हैं। इसलिए इस वर्ष 74 वे स्वतंत्रता दिवस पर खुशी का इजहार करते हुए (तिरंगा दौड़) की है।

इनका कहना है, जो सरहद पर जा न सके, वो अपना फर्ज निभाते हैं। अस्वच्छता नामक शत्रु से, भारत देश बचाते हैं। दो पल आज मैं उनके नाम करता हूं, जो सड़क नाले साफ करते हैं। उनको सलाम करता हूं। उम्र थका नहीं सकती, जीतने की जिद हो तो, परिस्थितियां हरा नहीं सकती। भूतपूर्व सैनिक अशोक हिन्दुस्तानी 74वे स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्र भारत और स्वच्छ भारत का संदेश देने अलसुबह से शाम तक शहर भर में तिरंगे झंडे के साथ साइकिल यात्रा करेंगे।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment