Feature देश मनोरंजन लाइफ-स्टाइल

डूब गया बॉलीबुड का एक और सितारा, अब यादें शेष, अलविदा

मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार

रोमांटिक सुपरस्टार रहे ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में गुरुवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन से पूरा सिनेमा जगत स्तब्ध रह गया। बॉलीबुड के जाने माने अभिनेता ऋषि कपूर ने गुरुवार सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अंतिम सांस ली। बीती रात तबीयत बिगडऩे पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अंतिम वक्त में उनके साथ पत्नी नीतू, बेटे रणबीर मौजूद रहे। वहीं मुंबई के चंदनवाड़ी दाहगृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इनके निधन के एक दिन पहले रंगमंच के कलाकार इरफान खान के निधन का गम लोग भुला भी नहीं पाए थे कि गुरुवार सुबह कपूर ने निधन की आई खबर ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। लोगों को सहसा विश्वास ही नहीं हुआ कि हमारे बीच ऋषि कपूर नहीं रहे। इनके निधन से पूरे बॉलीवुड सहित प्रशंसक और कलाकर गमजुदा हैं। उनके जमाने की फिल्मों के सुपर हिट गाने आज भी उतने ही पसंद किए जाते हैं, जितने उस दौर में। बॉबी फिल्म से ऋषि कपूर का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोलने लगा था।

1980 में शादी करने के बाद रोमांस को ऑफ-स्क्रीन पर ले गए
गौरतलब है कि लाइफ ऑफ पाई और जुरासिक पार्क जैसी फिल्मों में भूमिकाएं निभाने वाले 54 वर्षीय इरफान खान का बुधवार को निधन हो गया था और वह भी कैंसर से पीडि़त थे। इसके एक दिन बार ऋषि कपूर का निधन हो गया। अभिनेता ऋषि कपूर ने 1973 में फिल्म बॉबी में अपनी पहली मुख्य भूमिका के साथ बड़ी धूम मचाई, जो एक किशोर प्रेम कहानी पर थी। उन्होंने रोमांटिक भूमिका निभाई। दो दशकों से अधिक फिल्मों में, जिसके बाद उन्होंने चरित्र भूमिकाओं (कैरेक्टर रोल) करने के लिए खुद को बदल लिया। अभिनेत्री नीतू सिंह के साथ ऋषि कपूर ने एक सफल ऑन-स्क्रीन जोड़ी बनाई। यह बॉलीवुड की सबसे स्थायी प्रेम कहानियों में से एक रही। साल 1980 में शादी करने के बाद वह उस रोमांस को ऑफ-स्क्रीन पर ले गए। उनके बेटे रणबीर कपूर, अपने आप में एक सफल बॉलीवुड स्टार हैं।

सांस लेने में हो रही थी तकलीफ
इससे पहले बीती रात अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद बड़े भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। 67 साल के ऋषि कपूर का कोरोना वायरस टेस्ट भी करवाया गया था। बता दें, ऋषि कपूर को 2019 में कैंसर हुआ था और एक साल तक अमेरिका में उनका इलाज चला था। पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे और फरवरी में दो बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनके पिता राज कपूर और दादाजी पृथ्वीराज कपूर बॉलीवुड के दिग्गज थे, जो मुंबई के पश्चिमी तटीय शहर में स्थित विशाल हिंदी-भाषा फिल्म उद्योग चलाते थे।

कोरोना वायरस से लक्षण मिले थे, रिपोर्ट का इंतजार
ऋषि कपूर को एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर को सांस में तकलीफ के साथ ही हल्का बुखार था और चेस्ट इन्फेक्शन था। ये लक्षण कोरोना वायरस से जुड़े हैं, इसलिए तत्काल इसकी जांच भी करवा ली गई थी। अभी रिपोर्ट आना बाकी है।

पिछले हफ्ते से बीमार चल रहे थे
ऋषि कपूर के बारे में कहा जा रहा है कि वे पिछले हफ्ते से बीमार चल रहे थे। बीते गुरुवार को भी लॉकडाउन होने के बावजूद उन्हें महाराष्ट्र सरकार से स्पेशल पास जारी करवा कर अस्पताल लाया गया था। हालांकि तब उन्हें चंद घंटों बाद ही छुट्टी दे दी गई थी। इससे पहले फरवरी में भी उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आमतौर पर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले ऋषि कपूर पिछले एक महीने से शांत थे।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजे गए
ऋषि कपूर को 1970 में ‘मेरा नाम जोकर’ फिल्म में अपनी पहली भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अर्जित किया था। ऋषि कपूर का बॉलीवुड में एक लंबा कैरियर था, जो कैरेक्टर रोल करने से पहले रोमांटिक लीड रोल करते थे।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment