मनोरंजन

डीडी भारती के बाद अब स्टार भारत पर दोबारा प्रसारित किया जाएगा महाभारत 

लोगों की मांग को देखते हुए दोबारा प्रसारण का लिया निर्णय

नई दिल्ली. देश भर में चल रहे कोरोना वायरस के कारण किए गए लॉकडाउन के कारण पिछले 55 दिनों से लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में उनके मनोरंजन के लिए सरकार ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए दूरदर्शन पर वर्षों पहले प्रसारित हो चुके रामायण, महाभारत, चाणक्य जैसे धार्मिक सीरियलों के साथ ही हंसी मजाक वाले शक्तिमान, ऑफिस-आफिस जैसे धारावाहिक प्रसारित किए जा रहे हैं।

इसमें दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले रामायण और डीडी भारती पर प्रसारित किए गए महाभारत सीरियल को दर्शकों ने इस धार्मिक सीरियल को काफी पसंद किया। पब्लिक रिस्पॉन्स को देखते हुए महाभारत को टीवी पर दोबारा प्रसारित करने का निर्णय लिया गया है।

गौरतलब है कि बीआर चोपड़ा की महाभारत ने उस दौर में एक खास पहचान बनाई थी। पहले एपिसोड से लेकर अंतिम एपिसोड तक इसने दर्शकों को बांधे रखा था। महाभारत का हर सीन इतना प्रभावशाली था कि दर्शक सारा काम खत्म कर टीवी के आगे महाभारत देखने के लिए बैठ जाया करते थे। अब लोगों के लिए एक और खुशखबरी आई है। इसमें महाभारत को स्टार भारत पर दोबारा प्रसारित किया जाएगा।

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक रामायण ने जहां टीआरपी के सभी रिकॉर्ड तोड़े, वहीं महाभारत भी इसमें पीछे नहीं रही। रामायण की तरह महाभारत की भी लोगों की भारी मांग है। लोगों की मांग को देखते हुए बीआर चोपड़ा की महाभारत को अब स्टार भारत पर दोबारा प्रसारित किया जाएगा। यह 18 मई से रोज रात 8 बजे शुरू होगी।

बीआर चोपड़ा की इस महाभारत में मुकेश खन्ना ने भीष्म का किरदार निभाया है। इसके साथ ही पंकज धीर ने कर्ण, गजेंद्र चौहान ने युधिष्ठिर, अर्जुन ने अर्जुन, रूपा गांगुली ने द्रौपदी, पुनीत इस्सर ने दुर्योधन, गुफी पेंटल ने शकुनि मामा और नितीश भारद्वाज ने कृष्ण का किरदार निभाया है।

गौरतलब है कि महाभारत सीरियल में श्रीकृष्ण, पांडव, द्रौपदी, भीष्म पितामह, शकुनि, कौरव सभी किरदार पर्दे पर एक युद्ध के मैदान में नजर आए थे। लेकिन वास्तव में यह सभी काफी अच्छे दोस्त थे। और सेट पर आखिरी दिन सभी एक्टर्स एक-दूसरे के गले लगकर रोए थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें महाभारत की शूटिंग लोकेशन पर सभी एक्टर्स रोते नजर आ रहे थे। पर्दे पर वे एक-दूसरे के प्रति चाहे कितनी ही नफरत दिखा लें, लेकिन असल में उनके बीच अच्छी दोस्ती हो चुकी थी।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment