खेल

टोक्यो ओलंपिक के दौरान जापान यात्रा पर विचार कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निमंत्रण पर टोक्यो ओलंपिक में जाने पर गौर कर रहे हैं। ट्रंप ने मंगलवार को अमेरिकी ओलंपिक समिति और 2028 लॉस एंजिलिस खेलों के आयोजकों के सदस्यों के साथ बैठक के दौरान कहा कि मुझे प्रधानमंत्री आबे ने आमंत्रित किया था और हम उसके बारे में तय करेंगे। उन्होंने कहा कि हम शायद जा सकते हैं। हम ऐसा करने की कोशिश करेंगे। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन जुलाई और अगस्त में किया जाएगा।

चार साल में एक बार आने वाला खेलों का 'महाकुंभ' ओलंपिक का आगाज इस बार जापान की राजधानी टोक्यो में 24 जुलाई से हो रहा है। ओलंपिक की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बार करीब 206 देशों के बीच 33 खेलों में 339 प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है।

गौरतलब है कि 2020 टोक्यो ओलंपिक की मशाल इस साल 12 मार्च को ग्रीस में करीब 10 दिनों की मशाल रिले को समाप्त करने के बाद विमान से जापान को सौंपी जाएगी, फिर 26 मार्च से जापान में मशाल रिले किया जाएगा। 24 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में प्रमुख मशाल जलाई जाएगी।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment