देश

झूठ बोलकर ससुराल से ले गया था आरोपी, विवाहिता को बंधक बनाकर 5 दिनों तक किया बलात्कार

 भदोही                                             
उत्तर प्रदेश के भदोही जिला के चौरी थानाक्षेत्र के एक गांव में विवाहिता को बंधक बनाकर पांच दिनों तक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी सूर्यभान ने शुक्रवार को बताया कि 18 वर्षीय लड़की का विवाह तीन महीने पहले हुआ था। विवाहिता के गांव का रहने वाला विशाल सरोज पांच दिन पहले लड़की के ससुराल पहुंचा और बताया कि उसकी मां बीमार है। वह उसे लेने आया है, जिस पर ससुराल वालों ने लड़की को सरोज के साथ विदा कर दिया।

सूर्यभान ने बताया कि सरोज ने लड़की को मायके नहीं ले जाकर एक कमरे में बंधक बना लिया और पांच दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया। इस बीच विवाहिता के ससुराल वाले जब बुधवार को उसकी मां का हालचाल जानने उसके घर पहुंचे तो लड़की को वहां नहीं पाकर अवाक रह गये।

उन्होंने बताया कि उसके बाद पुलिस ने सरोज के खेत में बने एक कमरे से विवाहिता को बरामद किया। सरोज गुरुवार रात वाराणसी भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लड़की की मेडिकल जांच करायी जा रही है।

इस बीच पुलिस अधीक्षक राम बदन ने इस मामले में देर रात बताया कि विवाहिता का आरोपी से पहले से संबंध था।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment