मनोरंजन

 जब हॉलिवुड टॉक शो पर होली खेल प्रियंका चोपड़ा ने जीत लिया दिल

नई दिल्ली
इंटरनैशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा के फैन्स पूरी दुनिया में हैं। हाल में वह अपने पति निक जोनस के साथ मुंबई होली सेलिब्रेट करने आई थीं। प्रियंकाऔर निक के होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और विडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुए थे। अब एक और विडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका चोपड़ा हॉलिवुड के एक टॉक शो होली खेलती नजर आ रही हैं। इस विडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि यह एक पुराना विडियो है।
 
विडियो में प्रियंका शो के होस्ट के साथ होली खेलती नजर आ रही हैं। वह होली खेलते हुए होस्ट पर हावी हो जाती हैं और उन्हें काफी ज्यादा रंग लगा देती हैं। इस विडियो को देखकर कहा जा सकता है कि प्रियंका को होली का त्योहार कितना पसंद है। 

बता दें कि प्रियंका और निक ने ईशा अंबानी की होली पार्टी में भी भाग लिया था। इस पार्टी में प्रियंका और निक ट्रडिशनल आउटफिट में काफी स्टाइलिश और खूबसूरत दिख रहे थे। उनकी सिलेब्रिटीज के साथ होली खेलते हुए काफी सारी तस्वीरें सामने आई थीं। प्रियंका और निक ने अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर भी होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment