देश

जन्मदिन मनाकर लौट रही 11वीं की छात्रा से छह लोगों ने किया गैंगरेप

 
कोयंबटूर

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक लड़की अपने दोस्त के साथ अपना जन्मदिन मनाकर वापस लौट रही थी। इसी बीच उसके साथ छह लोगों ने गैंगरेप किया। इस घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए शनिवार को कहा कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। गैंगरेप की यह घटना सामने आने के बाद से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 11वीं कक्षा की एक छात्रा मंगलवार (26 नवंबर) को अपने दोस्त के साथ अपना जन्मदिन मनाने एक पार्क में गई थी। जन्मदिन मनाने के बाद वह अपनी दोस्त के साथ तकरीबन रात 9 बजे वापस लौट रही थी तभी एक गैंग ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों ने लड़की की दोस्त की जमकर पिटाई की, फिर लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने इस पूरी घटना का विडियो भी बनाया। इस भयानक घटना के बाद पीड़िता दहशत से भर गई।

 दो अन्य की तलाश जारी
वारदात के बाद लड़की ने अगले दिन अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवारवालों ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों पर पॉक्सो अधिनियम और आईपीसी की धारा 354 (महिला से छेड़छाड़) और 506(ii) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस घटना के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें महिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सरगना सहित दो अन्य लोगों की तलाश जारी है।
 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment