चीन में एशियन बेसबॉल कप, बिलासपुर व कोरबा से तीन का चयन

बिलासपुर
नौ से 15 नवंबर तक चीन में आयोजित दूसरी अंतरराष्ट्रीय महिला बेसबाल एशियन कप के लिए बिलासपुर व कोरबा से दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। वहीं टीम इंडिया के मैनेजर के रूप में कमान शहर की मिताली घोष को मिली है।

छत्तीसगढ़ बेसबाल संघ से बिलासपुर की सीनियर खिलाड़ी अंजली खलको और कोरबा की नेहा जायसवाल को टीम इंडिया में जगह मिली है। वे अभी पंजाब मे इंडिया कैंप मे खेल की बारीकियां व तकनीक का गुर सीख रही हैं। साथ ही महिला भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश संघ की महासचिव मिताली घोष का चयन मैनेजर के रूप में हुआ है। वे भारतीय महिला टीम के साथ सात नवंबर को चीन जाएंगी। इसके पहले भी वे जापान व हागंकांग में भारतीय टीम की मैनेजर के रूप में जा चुकी हैं। वहीं अंजली खलको 2016 में महिला विश्व कप में दक्षिण कोरिया में टीम इंडिया का हिस्सा रही है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment