चीज ​शरीर के लिए है फायदेमंद

जब बात चीज की आती है तो ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। एक तरफ तो चीज का टेस्ट अच्छा होता है इसलिए ज्यादातर लोग इसे पसंद करते हैं लेकिन जब बात आती है कि क्या चीज खाना हेल्दी है? तो इस सवाल के जवाब में अधिकतर लोगों को यही लगता है कि चीज में फैट और कैलरी की मात्रा अधिक होती है इसलिए वे चीज का सेवन करने से परहेज करते हैं। लेकिन हकीकत इससे बिलकुल अलग है क्योंकि चीज एक हेल्दी फूड है और इसमें ढेर सारे न्यूट्रिशन्स होते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद हैं। चीज कई तरह का होता है तो कौन सा चीज खाना आपके लिए बेहतर होगा और चीज खाने के फायदे क्या हैं, यहां जानें…

​ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर है चीज
आरएमएलआई अस्पताल की फिजिशन डॉ. पूनम तिवारी कहती हैं कि चीज खाने में जितना टेस्टी होता है उतना ही स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। चीज आपके दांतों से लेकर आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने और बॉडी सेल्‍स को मजबूत बनाने में मदद करता है। चीज में प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा भी भरपूर होती है। 100 ग्राम चीज में करीब 36 से 40 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा चीज में विटमिन ए, बी2, बी12 और विटमिन डी के अलावा, जिंक, फॉस्फॉरस, सोडियम और मैग्नीशिमय जैसे मिनरल्स भी होते हैं।

​डायबीटीज को दूर रखता है चीज
अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित स्टडीज की मानें तो हर दिन करीब 45 ग्राम चीज खाने से टाइप 2 डायबीटीज होने का खतरा 10 प्रतिशत तक कम हो जाता है। चीज में मौजूद सैचुरेटेड फैट टाइप 2 डायबीटीज होने के खतरे को कम कर देता है। साथ ही साथ चीज में मौजूद कैल्शियम, इंसुलिन सीक्रिशन को बढ़ाता है और प्रोटीन भी इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मदद करता है। कुल मिलाकर देखें तो डायबीटीज होने से रोकने में मददगार है चीज।

​गुड कलेस्ट्रॉल बढ़ाता है चीज
अगर आप हर दिन स्नैक के तौर पर थोड़ा सा चीज खा लें तो आपका कलेस्ट्रॉल लेवल कम हो सकता है। चीज में मौजूद फैट हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है जो गुड कलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और हार्ट डिजीज के साथ-साथ स्ट्रोक जैसे खतरे को भी कम करता है। चीज खाने से शरीर में मौजूद बैड कलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कलेस्ट्रॉल बढ़ता है। चीज में मौजूद कैल्शियम और विटमिन के2 की मदद से कलेस्ट्रॉल शरीर में अब्जॉर्ब नहीं होता और कैलरीज भी नहीं बढती।

​भूख को कंट्रोल कर वेट लॉस में मददगार
चीज में कैल्शियम, प्रोटीन और फॉस्फॉरस की मात्रा काफी अधिक होती है इसलिए यह डाइजेशन में मदद करता है और गट हेल्थ यानी आंतों को भी हेल्दी रखता है। चीज को खाने के बाद आपको संतुष्टि महसूस होती है जिससे अनहेल्दी चीजें खाने की क्रेविंग्स कम हो जाती है। जब आप कम खाएंगे तो जाहिर सी बात है वेट लॉस में भी मदद मिलेगी।

​मोजरैला चीज
मोजेरैला चीज काफी सॉफ्ट और सफेद रंग का होता है। इसमें बाकी चीज की तुलना में नमी की मात्रा ज्‍यादा होती है। इसके अलावा इस चीज में अन्‍य चीज की तुलना में सोडियम और साथ ही कैलरी की मात्रा भी कम होती है। 30 ग्राम मोजरैला में लगभग 85 कैलरी होती है और 7 प्रतिशत सोडियम। यह चीज इम्यूनिटी को बढ़ाता है और वेट लॉस जर्नी का भी अच्‍छा साथी बन सकता है। इसमें बैक्टीरिया होते हैं, जो प्रोबायॉटिक के रूप में कार्य करते हैं और आंत के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।

​फेटा चीज
फेटा चीज एक काफी नरम और स्‍वाद मे हल्‍का नमकीन चीज है। यह आमतौर पर बकरी या भेड़ के दूध से बनाया जाता है, जो नमकीन स्‍वाद देता है। इसे नमकीन पानी में पैक किया जाता है। इसमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। लेकिन इसके विपरीत इस चीज में बाकी चीज की तुलना में कैलरी की मात्रा सबसे कम होती है। इसलिए वेट लॉस करने वाले फेटा चीज खा सकते हैं।

​पार्मेजान चीज
पार्मेजान इटली से आने वाला हार्ड चीज है और यह कच्चे और अनपैश्चराइज्ड दूध से बनता है। इस चीज को बनने में करीब 1 साल का वक्त लगता है ताकि इसके सारे फ्लेवर्स बेहतरीन तरीके से आ सकें। इस चीज का फ्लेवर थोड़ा फ्रूटी, थोड़ा नटी होता है। इसमें लैक्टोज बिलकुल नहीं होता इसलिए वैसे लोग जो लैक्टोज इनटॉलरेंट हैं वो भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा भी काफी अधिक होती है। साथ ही साथ इसमें ओमेगा 3 फैटी ऐसिड भी पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment