देश

चंद्रयान-2 पर बोले PM मोदी ; देखिए लैंडिंग, भेजिए फोटो मैं करूंगा रिट्वीट

 नई दिल्ली 
चंद्रयान-2 की चंद्रमा सफल लैंडिंग के साथ ही भारत अंतरिक्ष में कामयाबी का एक और पताका लहरा देगा। 'चंद्रयान-2  का लैंडर 'विक्रम' आज देर रात और शनिवार तड़के चांद की सतह पर ऐतिहासिक 'सॉफ्ट लैंडिंग' के लिए तैयार है। इस ऐतिहासिक लैंडिंग पर सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया की नजर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के बेंगलुरू स्थित मुख्यालय जायेंगे।

चंद्रयान-2 की लैंडिंग का गवाह बनेगा नोएडा का छात्र शिवांश पाल
चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि  इस क्षण का 130 करोड़ भारतीय बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब से कुछ घंटों में चंद्रयान 2 के कदम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर होंगे। भारत और बाकी दुनिया हमारे स्पेस साइंटिस्ट के अनुकरणीय प्रगति की गवाह बनेंगे।  उन्होंने कई सारे चंद्रयान-2 को लेकर ट्वीट किये हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास में असाधारण क्षण का गवाह बनने के लिए बेंगलुरु के इसरो केंद्र में रहकर देखने को बेहद उत्साहित हूं। उन विशेष पलों को देखने के लिए विभिन्न राज्यों के युवा भी मौजूद रहेंगे! भूटान के युवा भी होंगे।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment