गांधी मैदान में ‘संविधान बचाओ नागरिकता बचाओ महारैली’

पटना                                                  
राजधानी पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को ‘संविधान बचाओ नागरिकता बचाओ महारैली’ में सामाजिक-राजनीतिक जगत की युवा हस्तियों के आलावा बालीवुड के भी कई सितारे पहुंचे हुए हैं। रैली में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी तैयारी पहले ही शुरू कर दी थी। 

एसएफआई नेत्री और जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आइसी घोष पहली बार पटना पहुंची हैं। रैली को सिने अभिनेत्री स्वरा भास्कर, अभिनेता प्रकाश राज, सुशांत सिंह, निर्देशक अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा संबोधित करेंगे। वे इसी तरह पूर्व आईएएस अधिकारी कान्नन गोपीनाथन, जेएनयू पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार, कांग्रेस विधायक शकील अहमद, चन्द्रशेखर आजाद, योगेन्द्र यादव, जिग्नेश मेवाणी, अरुधंती राय, हैदराबाद विवि छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक कुमार, तुषार गांधी के आलावा सभी वाम दलों के राज्य सचिव संबोधित करेंगे। 

इसी महारैली के लिए भाकपा नेता कन्हैया कुमार पिछले 30 जनवरी से जन-गण-मन यात्रा पर विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे थें। यह यात्रा चंपारण के महात्मा गांधी के भितिहरवा आश्रम से शुरू हुई थी। रैली के लिए 26 फरवरी से ही सुदूर जिलों से लोगों का आना शुरू हो गया था।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment