मनोरंजन

क्या रणवीर को बचाने की कोशिश करेगी प्राची?

कुमकुम भाग्य के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि कॉलेज के प्रिंसिपल ने प्राची को कॉलेज से बाहर करने का फैसला किया है। वह कॉलेज काउंसिल के सदस्यों से कहते हैं कि हम अभि का इंतजार करेंगे उसके बाद फैसला करेंगे। प्रिंसिपल प्रज्ञा को फोन करते हैं और कॉलेज आने के लिए कहते हैं।

वहीं प्राची रोते हुए वॉशरूम में जाता है और बाद में वहां से रोती हुई बाहर निकलती है। रणवीर प्राची को समझाने की कोशिश करता है लेकिन प्राची बेहद परेशान है। प्राची शहाना के साथ कॉलेज से घर के लिए निकल जाती है।

जैसे ही प्राची कॉलेज पहुंचती है रिया अनजान बनने का नाटक करती है। वह प्राची को एमएमएस के बारे बताती है। प्रज्ञा घर जाने का फैसला करती है और प्राची के साथ रहती है। अभि, प्रज्ञा को कॉलेज में देखता है। साथ ही वह संजू को भी कॉलेज में नोटिस करता है, लेकिन उससे मिलने से चूक जाता है।

कुमकुम भाग्य के अगले एपिसोड में आप देखेंगे कि घर पर प्राची शहाना और प्रज्ञा के साथ बैठी है। वह प्रज्ञा से कहती है कि मैं यह साबित कर दूंगी कि जो एमएमएस में लड़की है वह मैं नहीं हूं। मैं आपका सिर नहीं झुकने दूंगी। मैं आपकी बेटी हूं।

दूसरी ओर रणवीर एक लड़के को प्राची का एमएमएस देखने से रोकता है, लेकिन वह लड़का नहीं मानता है। इसके बाद रणवीर को गुस्सा आ जाता है और वह उस लड़के की बुरी तरह पिटाई करता है। इसी दौरान प्राची कॉलेज आती है और यह सब देखती है।

बाद में रणवीर को पुलिस गिरफ्तार कर लेती है, उसे थाने लेकर जाती है। क्या प्राची रणवीर को बचाने को की कोशिश करेगी? यह सब जानने के लिए आप हमारे साथ बने रहें।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment