मध्य प्रदेश

केन्द्रीय भारतीय मजदूर संघ ने आजीविका बचाओ दिवस के रूप में देश भर में आंदोलन घोषित किया

भोपाल. केन्द्रीय भारतीय मजदूर संघ ने आजीविका बचाओ दिवस के रूप में पूरे भारत वर्ष में आदोलन घोषित किया। मध्यप्रदेश भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के महामंत्री केपी सिंह संगठन, मंत्री धर्मदास शुक्ला तथा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद रिछारिया के मार्गदर्शन में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।

केन्द्रीय आंदोलन आजीविका बचाओ के लिए भोपाल जिले में मौजूद जिला मंत्री हेमराज तथा जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह कठैत, राजेंद्र श्रोती, मप्र राज्य कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष अनिल एडमिन, मखनलाल यादव के साथ अन्य उद्योगों जिसमें सांची दुग्ध संघ, कपड़ा मिल भोपाल, मंडीदीप एचईजी कारखाने के पदाधिकारी, रेल संघ तथा भेल भोपाल भारतीय मजदूर संघ के नितिन कोंडे, दिनेश करण, बेदीलाल श्यामकर, खिलेंद्र कातुरे, रूपेश बिसेन अमोल यादव, अमित साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जिला भोपाल कलेक्टर ऑफिस में ज्ञापन दिया गया।

प्रदेश सरकार को आगाह करते हुए केपी सिंह ने कहा कि सरकारों को मजदूरों के हितों में इस कोरोना काल में कार्य करना चाहिए। विनोद रिछारिया ने राष्ट्रीय उद्योग हित और श्रमिक हित के नारे के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment