छत्तीसगढ़

किसी समाज को प्रताड़ित करने के लिए नही है सीएए – गंगवार

रायपुर
देश में समर्थन और विरोध के बीच आम लोगों तक पहुंचकर उन्हे बताने का प्रयास कर रही है भाजपा की यह कानून किसी को परेशान या प्रताड़ित करने के लिए नहीं है। भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून के परिप्रेक्ष्य में जागरुकता अभियान की शुरूआत की है। छत्तीसगढ़ में इस अभियान की शुरूआत केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ संतोष गंगवार और डॉ रमन सिंह ने रविवार से की।

डॉ संतोष गंगवार ने कहा कि उत्तरप्रदेश में बरेली जिले का निवासी हूँ ,हम वहाँ मुस्लिम समुदाय को समझाने में सफल रहे हैं। जो काम आजादी के बाद हो जाने चाहिए थे वो नही हो पाए। हिन्दू समाज को प्रताड़ित किया गया तो समाज को संरक्षण हिंदुस्तान में ही मिलेगा। यह कानून किसी समाज को प्रताड़ित करने के लिए नही है। यह नागरिकता देने का कानून है लेने का नही।बंटवारे के बाद जो फैसला लेना था वो अब लिया गया है। गैर मुस्लिम आबादी पाकिस्तान में प्रताड़ित है उन्हें भारत मे ही संरक्षण मिलेगा। इसमें किसी को परेशान होने की जरूरत नही है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में जागरूकता के लिए अलग अलग समूहों से समाज से मिलने का कार्यक्रम जारी है। यह लगातर चलेगा। प्रदर्शन, सभा, रैली लगातार होगी। लोगों में जो सीएए के लिए भ्रांति है उसे दूर किया जाएगा। बंटवारे के दौरान पाकिस्तान में हिन्दू, सिक्ख, जैन, बौध्द की बड़ी आबादी थी अब वो कहाँ है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment