देश

कानपुर में बरसों बाद इतनी ठंडी में पड़ी होली, पांच डिग्री गिरा पारा

 कानपुर 
बरसों बाद होली में इतनी ठंडक पड़ी। दिनभर बदली रही और ठंडी हवाएं चलती रही। लोगों को रंग से ज्यादा ठंडे पानी ने डराया। दिन का पारा पांच डिग्री गिर गया।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते सुबह से ही घने बादल आसमान में छा गए। बीच-बीच बूंदाबांदी भी हुई जिससे मौसम में ठंडक आ गई। तेज सर्द हवाएं चलने से दिन का तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह पारा सामान्य से 08 डिग्री से भी अधिक नीचे रहा। इससे सर्दी का एहसास समझा जा सकता है। यही नहीं रात का पारा भी गिरकर 11.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह भी सामान्य से करीब 02 डिग्री कम है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की माने तो अगले 72 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। बुधवार शाम तक गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस बीच ठंडी हवाएं चलती रहेंगी।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment