Feature मध्य प्रदेश राजनीति

कम्युनिटी किचन चलाकर जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन


इन सभी का एक ही मकसद संकट की इस घड़ी में कोई भूखा न रहे

भोपाल. देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। इससे गरीब, मजदूर, बेसहारा और फुटपाथ पर रह कर अपनी गुजर बसर करने वाले लोगों के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में इनके लिए राजधानी के जनप्रतिनिधिायों के साथ ही सामाजिक संगठन और आमजन अपने-अपने स्तर पर सहयोग कर रहे हैं।

इसी क्रम में गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कृष्णा गौर द्वारा भेल क्षेत्र स्थित विधायक कार्यालय में लॉकडाउन के बाद से लगातार कम्युनिटी किचन का संचालन किया जा रहा है। इसमें रोजाना भोजन के करबी 10 हजार पैकेट बनाकर गरीबों, बेसहारा और श्रमिकों को वितरित किया जा रहा है। इस कार्य में विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित लोगों द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

विधायक द्वारा चलाई जा रही इस किचन कम्यूनिटी में बीते दिनों ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन भेल भोपाल की ओर से रामनारायण गिरी के नेतृत्व में 5 क्विंटल आटा एवं 15 किलो अचार का सहयोग किया गया। यह सहयोग यूनियन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से किया गया।

दोनों टाइम खाने की कर रहे व्यवस्था
कम्युनिटी चिकन द्वारा दोनों टाइम भोजन बनाकर जरूरमदों तक पहुंचाया जा रहा है। यहां सुबह की शिफ्ट में भोजन पहुंचाने के लिए रात 12 बजे के बाद से भोजन बनाने और उसे पैक करने का काम शिरू होता है, जिसे सुबह वितरित किया जाता है। वहीं शाम की शिफ्ट के लिए सुबह से 11 बजे तक भोजन बनने और पैक करने का काम होता है, जिसे शाम की शिफ्ट में वितरित किया जाता है।

ऐबु ने जरूरमंदों को बांटा राशन
वैश्विक महामारी कोरोना कोविड-19 के चलते देश भर में चल रहे लॉकडाउन के कारण, रोज कमाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले भाई-बहनों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। देश में आई विपदा की इस घड़ी में ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन द्वारा भी लगातार जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। यूनियन द्वारा अब तक करीब 500 राशन के पैकेट का वितरण गोविंदपुरा विधानसभा के जरूरतमंद एवं बीएचईएल में कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को किया जा चुका है।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment