मध्य प्रदेश

ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन भेल ने ठेका श्रमिकों एवं सफाई कर्मचारियों को किया खाद्यान्न का वितरण

ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों के सहयोग

भेल. देश भर में चल रहे लॉकडाउन के दौरान सामाजिक संस्थाएं और लोग मदद में लगे हुए हैं। ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों के सहयोग से सफाई कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों को राशन का वितरण किया गया। यह राशन भेल में ब्लू कम्प्यूटर, स्किल डेवलपमेंट एवं अन्य एजेंसी के माध्यम से कारखाने और कस्तूरबा चिकित्सालय में कार्य करने वाले सफाई कर्मियों एवं अन्य श्रमिकों को कच्चे खाद्यान का वितरण किया गया।

बुधवार को करीब 200 लोगों को ऐबु कार्यालय से रामनारायण गिरी एवं टीम द्वारा राशन का पैकेट दिया गया। यूनियन के आशीष सोनी ने बताया कि रामनारायण गिरी के नेतृत्व में सावन पासी, विशाल वाणी, राजमल बैरागी आदि सदस्यों द्वारा वितरित किया गया। बता दें कि लॉकडाउन के तहत अब तक यूनियन करीब 700 पैकेट कच्चे राशन का वितरण किया जा चुका है।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment