छत्तीसगढ़

आर्थिक सुस्ती, बेरोजगारी, महंगाई को दूर करने में नाकाम होगा आम बजट – छाया

रायपुर
कांग्रेस की राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निर्मला सीतारमन की ओर से प्रस्तुत बजट देश में आर्थिक सुस्ती, बेरोजगारी, महंगाई, उत्पादकता में गिरावट, अविश्वास को दूर करने में असमर्थ होगा। किसानों की आय दोगुनी करने की बात बजट में की गई है पर यह होगा कैसे यह नहीं बताया गया है। किसानों की आय दोगुनी के बजाय किसान अलाभकारी खेती के कारण कर्ज में डूब रहे हैं इसीलिए किसानों की आत्महत्याओं की घटनाएं देश में बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि देश में आधी आबादी महिलाओं की है, पर आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं को स्मार्ट  फोन के अलावा इस बजट में कुछ खास नहीं है। एक महिला वित्तमंत्री से महिलाओं को कुछ ज्यादा उम्मीद थी, पर सबसे ज्यादा यह बजट महिलाओं को ही निराश किया है। बेरोजगारों को संतुष्ट करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर रिक्यूटमेंट एजेंसी की बात बजट में कही गई है। पर क्या गारंटी है कि जो भर्ती बोर्ड पहले से संचालित हैं जिनका रिजल्ट वर्षों तक नहीं आता ऐसे में राष्ट्रीय स्तर पर रिक्यूटमेंट एजेंसी से क्या फायदा होगा समझ से परे है। शिक्षा के लिए डीम्ड यूनिवर्सिटी की बात बजट में की गई है। डीम्ड यूनिवर्सिटी शिक्षा को और महंगा बनाने वाली हैं। क्योंकि यह पूरी तरह निजी हाथों में होती हैं। इन पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं होता है। जैसे निजी स्कूल उसी तर्ज पर अब डीम्ड यूनिवर्सिटी से शिक्षा महंगी होने वाली है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment