मध्य प्रदेश

आज भाजपा शहर में 101 स्थानों पर देंगे धरना

उज्जैन
 महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल के दर्शन करने आने वाले देश-विदेश के लाखों भक्तों को बेगमबाग में सीएए कानून के विरोध स्वरूप चल रहे धरने के कारण परेशानी हो सकती है। भाजपा आज पूरे शहर में अलग-अलग 101 स्थानों पर सुबह 11 से 1 बजे तक शहर को जाम करेगी।

सह मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार बुधवार को भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित कर इसकी रूपरेखा तैयार की गई। गुरुवार सुबह 11 बजे से नगर के प्रमुख मार्गों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि पहले भी भाजपा ने जनआक्रोश रैली निकालकर चेतावनी दी थी। अब चूंकि महाशिवरात्रि का पर्व है और देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने आएंगे। बेगमबाग वाला मार्ग अवरुद्ध होने से श्रद्धालुओं को परशानी का सामना करना पड़ेगा, जिससे शहर की छवि धूमिल होगी। प्रशासन द्वारा बहुसंख्यक समाज की आस्था को दरकिनार कर शिवरात्रि जैसे पर्व पर भी महाकाल मार्ग को खाली नहीं कराया जा रहा है। इसी के विरोध स्वरूप नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के नेतृत्व में 101 स्थानों पर धरना दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, विधायक डॉ. मोहन यादव, महापौर मीना जोनवाल सहित नगर पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment