देश

असम को भारत से अलग करनेवाले बयान पर शाहीन बाग के मुख्य आयोजक के खिलाफ दर्ज होगा केस

गुवाहाटी
राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून पर हो रहे प्रदर्शन के मुख्य आयोजक सरजिल इमाम के भड़काऊ भाषण वाले वीडियो सामने आने के बाद असम सरकार ने इस पर संज्ञान लेते हुए गंभीरता से लिया है। जिसके बाद असम सरकार ने सरजिल पर केस दर्ज करने का फैसला किया है।
असम के मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने कहा- शाहीन बाग (दिल्ली) प्रदर्शन के मुख्य आयोजक सरजिल ने कहा कि असम को बाकी भारत से अलग कर देंगे। राज्य सरकार ने इस देशद्रोही बयान पर संज्ञान लिया और केस दर्ज करने का फैसला किया है।

जेएनयू छात्र शरजिल इमाम वायरल वीडियो में कहता है, 'हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम से हिंदुस्तान को हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। स्थायी तौर पर नहीं तो एक-दो महीने के लिए असम को हिंदुस्तान से अलग कर ही सकते हैं। रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उनको हटाने में एक महीना लगे। जाना हो तो जाएं वायुसेना से। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है।' भड़काऊ वीडियो में शरजिल कहता है, 'भारत और असम अलग हो जाएं, तभी वे हमारी बात सुनेंगे। क्या आपको पता है असम में मुसलमानों का क्या हाल है? वहां एनआरसी लागू हो गया है। मुस्लिमों को हिरासत केंद्र में डाला जा रहा है। छह-आठ महीनों में पता चलेगा कि वहां सारे बंगालियों को मार दिया गया। यदि हमें असम की मदद करनी है तो असम का रास्ता बंद करना होगा।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment