छत्तीसगढ़

अवैध वन कटाई की 56 शिकायतें मिली

रायपुर
प्रदेश के जंगलों में अवैध वन कटाई की कुल 56 शिकायतें मिली है। यह जानकारी वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। भाजपा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने जानना चाहा कि मध्यप्रदेश के किन-किन वन परीक्षेत्रों में अवैध कटाई की शिकायतें आई है? इसके जवाब में वन मंत्री ने बताया कि एक जनवरी से 31 अक्टूबर 2019 तक प्रदेश के अलग-अलग वन परीक्षेत्रों में अवैध कटाई की कुल 56 शिकायतें आई है।

उन्होंने यह भी बताया कि अवैध कटाई से प्राप्त लकडिय़ों का अवैध परिवहन नहीं हुआ है बल्कि जप्त वनोपज को सुरक्षित डिपो परिवहन कराया गया है। वन मंत्री ने यह भी बताया कि किसी भी अखिल भारतीय स्तर के वन सेवा के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। अत: जांच रोकने का प्रश्न ही पैदा नहीं होता।

 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment