अररिया में अर्घ्य देने के दौरान छठ घाट पोखर में डूबने से युवक की मौत

कुर्साकांटा (अररिया)। 
अररिया में कुर्साकांटा प्रखंड मुख्यालय स्थित छठ घाट पोखर में रविवार की सुबह डूबने से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा अस्पताल मार्ग के पोखर में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के समय की बताई जा रही है।  

मृतक सुमित कुमार साह (21 वर्ष) पिता दिलीप कुमार साह कुर्साकांटा बस्ती वार्ड संख्यां चार का निवासी था। मृतक के पिता ने बताया कि रविवार की सुबह अर्घ्य देने के बाद सभी लोग छठ घाट से घर वापस आ गए थे। सुमित को नहीं देख सभी उसकी खोजबीन करने लगे। उसका मोबाईल पर फोन नहीं लग रहा था। आशंका पर पोखर में महाजाल की मदद से खोज की गई तो पोखर में अचेतावस्था में सुमित मिला। 

उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना जंगल के आग तरह फैल गई। पूरा अस्पताल लोगों से भर गया। अंचलाधिकारी विजय कुमार सिंहा, थानेदार भानू प्रताप सिंह सदलबल अस्पताल पहुंचे। थानाध्यक्ष ने पंचनामा तैयार कर लाश को पोस्टमार्टम के लिये अररिया भेज दिया। अंचलाधिकारी ने बताया कि मृतक के आश्रितों को सरकारी सहायता दिलाई जायेगी।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment