देश

सोनिया गांधी के पेट में इंफेक्शन, अस्पताल में चल रहा इलाज

नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी स्थित सर गांगाराम अस्पताल में रविवार को भर्ती कराई गईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पेट में इंफेक्शन का इलाज चल रहा है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोनिया को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थीं।

सर गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) डॉ. डी. एस. राणा ने सोमवार को एक मेडिकल बुलेटिन में कहा, 'उन्हें (सोनिया) रविवार शाम सात बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी चिकित्सा जांच की गई हैं। उनके पेट में संक्रमण है और इसी का इलाज चल रहा है।'

सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। कांग्रेस प्रमुख शनिवार को बजट पेश होने के दौरान संसद में उपस्थित नहीं थीं।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment