देश

लालच देकर ले गया कश्मीर, पैरों में बेड़ियां डाल कराई बंधुआ मजदूरी, ऐसे छूटा

 हाफिजगंज (बरेली)                                                                                                                   
कस्बे के एक ठेकेदार ने अधिक मजदूरी मिलने का लालच देकर कश्मीर ले जाकर उसके पैरों में बेड़ियां डाल दीं और दो महीने तक उससे बंधुआ मजदूरी कराई। किसी प्रकार उसके चंगुल से छूटकर भागे मजदूर ने वापस आकर हाफिजगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सेंथल के मोहल्ला जामा मजस्दि निवासी रिजवान अहमद ने बताया कि उसके यहां 15 जून को कस्बे का ही शरीफ अहमद आया और कश्मीर में अधिक मेहनताना दिलाने के का लालच देते हुए ईंट भट्टे पर मजदूरी कार्य के लिए प्रस्ताव रखा। कहा कि 600 रुपए प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी। उसकी बातों में वह आ गया और छोटे भाई, मौसा सगीर अहमद व लाडपुर क जलीस अहमद को भी साथ लेकर ठेकेदार के साथ 19 जून को कश्मीर में तेराडी भट्ठे पर पहुंच गए।

एक माह बीतने पर उक्त मेहनताना मांगा तो एक कमरे में बंद कर दिया और जमकर पिटाई की उसके बाद पैरों में बेड़ियां डालकर दिन में ईट थपवाते थे और रात में कमरे में बंद कर देते थे।

इसी बीच उन्हे पीलीभीत के गांव भिखारीपुर का व्यक्ति मिल गया जिसने उनकी दास्तां सुनकर उनकी बेड़ियां खोल दी जिस पर वह वहां से छूटकर भाग आए और उसके बाद उन्होंने लोगों से भीख मांगकर किराये के पैसे इकट्ठा कर तीन महीना बाद घर लौटे तो परेशान मजदूर थाने पर पहुंचे और ठेकेदार व कश्मीर के भट्ठा स्वामी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment