मध्य प्रदेश

रोहाणी निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे शिवराज, दी CM नाथ को चुनौती, कहा-होगी हक की लड़ाई

जबलपुर
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कमनाथ को चुनौती देते हुए कहा कि सीएम साहब मैं आ रहा हूं सौंसर। वहां जनता के हक की लड़ाइ होगी, क्योंकि जनभावनाएं दबाई नहीं जा सकतीं। चौहान अल्प प्रवास पर शहर आने पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सौंसर में छत्रपति महाराज की मूर्ति स्थापना को लेकर बेवजह की बयानबाजी की जा रही है। इस मुद्दे पर अब जमीनी और आरपार की लड़ाई होगी।

शिवराज ने कहा कि कांगे्रस के अंदर लट्ठम-लट्ठ मची है। कमलनाथ कहते हैं मैं ही मुख्यमंत्री मैं ही अध्यक्ष तो ऐसे में कहां है समन्वय। उन्होंने कहा सीएम की इसी नीति के कारण पार्टी के अंदर खदबदाहट है। सिंधिया और कमलनाथ की बयानबाजी को उन्होंने कांग्रेस का अंदरूनी विषय बताया, लेकिन भाजपा के जनसंघर्ष की बात जोर देकर कही।

चौहान ने कहा कि हम प्रदेश की कांग्रेस सरकार नहीं गिराएंगे, हमें इसकी जरूरत भी नहीं है। सरकार अपने अंतवर््िारोधों के कारण गिरेगी। हम तो भ्रष्टाचारी, बेईमान सरकार के खिलाफ लड़ने का काम करेंगे। जनता के लिए डटकर खड़े रहने की बात दोहराते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा हर जनविरोधी नीति का विरोध करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने नेपियर टाउन स्थित संजय अग्रवाल के घर पहुंच कर ग्रहस्थ संत पं. देवप्रभाकर शास्त्री दद्दाजी का आशीर्वाद लिया। यहां ही उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। इसके बाद वे सिविल लाइन स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. ईश्वरदास रोहाणी की पत्नी एवं विधायक अशोक रोहाणी की मां माया देवी के निधन पर  शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे। इस अवसर पर विधायक संजय पाठक भी मौजूद थे।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment