राजनीति

रोहन गुप्ता बने कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख

नई दिल्ली
कांग्रेस ने शनिवार को रोहन गुप्ता को अपना सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया। इससे पहले यह जिम्मेदारी कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या स्पंदना राम्या के पास थी। गुप्ता गुजरात के रहने वाले हैं और पार्टी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के करीबी माने जाते हैं।
इस साल की शुरुआत में हुए आम चुनाव में पार्टी की हार के बाद राम्या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वह पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी की करीबी मानी जाती हैं और पहले कर्नाटक से सांसद भी रह चुकी हैं।

रोहन गुप्ता 2016 से कांग्रेस के नैशनल मीडिया पैनलिस्ट रह चुके हैं। गुजरात में कांग्रेस की आईटी सेल में भी उन्होंने काम किया है। वह सिंबॉइसिसि यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रैजुएट हैं।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment