राशिफल 14 जनवरी मंगलवार

मेष:

आज आपको अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा क्योंकि लापरवाही से काम बिगड़ सकता है। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। मन में हलचल रहने से पढ़ने-लिखने में छात्रों की रुचि कुछ कम होगी। मनोरंजन और प्रेम-प्रसंग में धन खर्च हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। भाग्य 69 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:

 आज क्रोध अधिक आएगा जरा संयम से काम लें। लोगों की बातों पर यकीन करने की बजाय खुद पर भरोसा करें। वाद-विवाद की स्थिति से आपको बचकर रहना चाहिए। भावुकता की बजाय व्यवहारिकता से काम लें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:

काम का दबाव अधिक रहेगा लेकिन सफलता और प्रोत्साहन से काम में आनंद आएगा। मेहनत के अनुपात में लाभ भी अच्छा मिलेगा। भाई-बहनों से पूरा सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। प्रभाव में वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु आपसे मन ही मन जलेंगे, वाणी संयमित रखें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।

कर्क:

आज धन प्राप्ति का विशेष योग बन रहा है इसलिए आज के दिन का पूरा लाभ उठाएं। उधार लेन-देन करने से बचना चाहिए। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ेगा। पड़ोसियों से भी मदद प्राप्त कर सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:

आज आपको अपने प्रयास से कार्य में सफलता मिलेगी। चली आ रही पुरानी समस्याओं का अंत होगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग प्राप्त सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। अति उत्साह पर नियंत्रण रखें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या:

 आज का दिन संभलकर चलने का है जल्दबाजी में कोई भी कार्य-व्यवहार ना करें। बनते कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा का उद्देश्य अपूर्ण रह सकता है। खर्च अधिक होंगे, मन को संयमित रखें। नींद देर से आएगी, मन में बेचैनी रह सकती है। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति के मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन में आनंद प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा। निवेश करने से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य 93 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:

 आज पूरे दिन काम की व्यस्तता रहेगी। सामाजिक कार्यों में भी आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा और यश में वृद्धि होगी। कार्यों में रूचि रहने से सफलता कदम चूमेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। सुख के साधनों पर खर्च कर सकते हैं। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:

सितारों की स्थिति अनुकूल है। आज आपकी राशि से मकर में जाते हुए सूर्य आपको धर्म-कर्म और अध्यात्म की ओर प्रेरित कर रहे हैं। विरोधी परास्त होंगे। जबकि यात्रा लाभकारी रहेगी। भाग्य मेहनत से अधिक सफलता प्रदान करेगा। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी भाग्य 91 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:

 बुद्धि बहुत तेज चल रही है गंभीरता से बड़े फैसले लें। जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। वाहन धीमी गति से चलाएं। हो सके तो यात्रा का विचार आज टाल दें। जोखिम वाले काम से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में गंभीर रहें, खान-पान का ध्यान रखें। भाग्य 58 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद मनाएंगे। घर के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। शेयर में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:

उत्सव और आनंद मनाने का दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा मिलेगा। विरोधी शांत रहेंगे। कहीं पैसा अटका है तो प्रयास कीजिए आज वापस मिलने का शुभ योग है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। भाग्य 92 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment