छत्तीसगढ़

राज्य में आज से धान की खरीदेगी,किसान 5 बार ही धान बेच सकेंगे

रायपुर
राज्य में कल 1 दिसंबर से  धान खरीदी  शुरू हो रही है। सरकार ने इसके लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली। राज्य की सभी सहकारी समिति और धान खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदे जाएंगे। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि धान खरीदी के लिए निर्धारित तिथि में किसान 5 बार ही अपना धान बेच सकता है। इसके लिए किसानों को खुद धान खरीदी केंद्रों में जाकर टोकन हासिल करना होगा और उसी तिथि को ही धान बेच सकेंगे। यह भी साफ किया गया है कि किसान जितने बार टोकन निरस्त कराएगा, उतने बार उनकी बारी कम होगी।

रायपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधीन रायपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार, महासमुंंद और धमतरी की 340 सहकारी समिति द्वारा संचालित 551 धान खरीदी केंद्रों में किसानों से धान की खरीदी के लिए प्रारंभिक तैयारी पूरी कर ली गई है। 1 दिसंबर को धान खरीदी का प्रथम दिवस रविवार शासकीय अवकाश होने के बावजूद इस दिन धान खरीदी किया जाएगा। सरकार ने साफ किया है कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य कम से कम मोटा धान के लिए 1815 और पतले धान के लिए 1835 रुपये निर्धारित किया गया है। पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। सहकारी समितियों को भी धान खरीदी के लिए स्पष्ट निर्देेश जारी किए गए हैं। यह कहा गया है कि बिचौलियों का खरीदी केंद्र में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कोचिया खरीदी प्रांगण में या फड़ में पाए जाने की स्थिति में फड़ प्रभारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। बोर्ड प्रभारी और समिति प्रबंधक के विरोध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कोई भी किसान रबी फसल का धान लेकर आता है, तो उसे वापस नहीं किया जाएगा, बल्कि वाहन समेत जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment