छत्तीसगढ़

राज्यपाल दिल्ली और नागपुर के दौरे पर

रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 30 जनवरी से 1 फरवरी तक दिल्ली और नागपुर प्रवास पर रहेंगी। वे 30 जनवरी की रात 8.20 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से विमान द्वारा रवाना होगी और रात 10 बजे आई.जी.आई. विमानतल नई दिल्ली पहुंचेंगी। सुश्री उइके 31 जनवरी को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहां से शाम 7.20 बजे आई.जी.आई. विमानतल नई दिल्ली से रवाना होंगी और रात 8.55 को नागपुर पहुंचेंगी। राज्यपाल 1 फरवरी को सुबह 11 बजे स्मृति मंदिर रेशमबाग में आयोजित राष्ट्रीय महिला अधिवेशन में शामिल होंगी। इसके बाद राज्यपाल शाम 5 बजे विमान द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगी और शाम 5.45 बजे पहुंचेंगी।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment