खेल

महेंद्र सिंह धोनी को देखकर बेकाबू हुए फैन्स

नई दिल्ली 
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से क्रिकेट मैदान से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। धोनी ने हाल ही में अपनी पत्नी साक्षी और दोस्तों के साथ मध्य प्रदेश में कान्हा नेशनल पार्क की सैर की। धोनी के इस वेकेशन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब धोनी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें माही को देखकर भीड़ बेकाबू हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है इस वीडियो में महेंद्र सिंह एक जीप में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर फैन्स जोर-जोर से धोनी-धोनी के नारे लगाने लगते हैं। इसके साथ ही इस वीडियो में फैन्स बेकाबू भी नजर आ रहे हैं। फैन्स धोनी के साथ तस्वीर क्लिक करवाने और उनसे हाथ मिलाने के लिए उनके बहुत ज्यादा पास आने लगते हैं। भीड़ के इस तरह बेकाबू होने पर गाडी़ में मौजूद और लोग फैन्स को पीछे हटाने की कोशिश करते हैं।

वीडियो में धोनी जीप की फ्रंट सीट पर आराम से बैठे हुए नजर आ रहे हैं। धोनी हमेशा की तरह इस तरह के माहौल भी काफी कूल और शांत अंदाज में नजर आए। फैन्स के इस व्यवहार पर धोनी ने किसी तरह की कोई नाराजगी जाहिर नहीं की। 

महेंद्र सिंह धोनी के कान्हा नेशनल पार्क के इस वेकेशन ट्रिप के वीडियो और तस्वीरें साक्षी धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से शेयर किए हैं।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment