मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद बढ़े 6 लाख 62 हजार मतदाता

भोपाल
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद 6 लाख 62 हजार 9 मतदाता बढ़ गए है। इनमें 10 लाख 14 हजार 426 मतदाता ऐसे है जो अठारह वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद मतदाता बने है। प्रदेश की मतदाता सूची से 2 लाख 92 हजार 52 मतदाताओं के नाम हटाए भी गए है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद मतदाताओं के अंतिम आंकड़े जारी कर दिए है। इसमें यह तस्वीर सामने आई है।

मध्यप्रदेश में वर्ष 2011 में 7 करोड़ 26 लाख जनसंख्या थी जो अब बढ़कर 8 करोड़ 31 लाख पर पहुंच गई है। इसमें अठारह वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाताओं की संख्या वर्ष 2011 में 4 कोड़ 43 लाख 74 हजार 980 थी जो अब बढ़कर 5 करोड़ 27 लाख 94 हजार 976 हो गई है। इपिक रेश्यो भी 61.10 प्रतिशत से बढ़कर 63.49 प्रतिशत हो गया है। सात फरवरी 2020 की स्थिति में प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 22 लाख 103 हो गई है। इसमें 1. 28 फीसदी का इजाफा हुआ है। 20 से 29 साल के मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक है।

इस तरह बढ़े मतदाता: मध्यप्रदेश की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का जब प्रारुप प्रकाशन किया गया उस समय 15 दिसंबर 2019 को प्रदेश में 5 करोड़ 14 लाख 64 हजार 84 सामान्य मतदाता थे। जो अब बढ़कर 5 करोड़ 21 लाख 25 हजार 573 हो गए है। इसमें 6 लाख 61 हजार 489 मतदाता बढ़े है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 15 हजार 953 और महिला मतदाताओं की संख्या में 3 लाख 45 हजार 442 मतदाता बढ़े है। थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 1350 से बढ़कर 1444 हो गई है। प्रदेश में सर्विस वोटर भी बढ़े है। इनकी संख्या पहले 74 हजार 10 थी अब यह संख्या बढ़कर 74 हजार 530 हो गई है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment