बिहार के किसी कोने से पांच घंटे में पटना पहुंचेंगे लोग: सीएम नीतीश

खगड़िया सहरसा 
पहले राज्य के किसी भी कोने से पटना तक पहुंचने में छह घंटे लगते थे। लेकिन अब लोग महज पांच घंटे में पटना पहुंचेंगे। इसके लिए एनएच को चौड़ा किया जा रहा है। एनएच 107 पहले मात्र 5.5 मीटर चौड़ा था। अब इसकी चौड़ाई 10 मीटर की जा रही है। सरकार अन्य सड़क, पुल और पुलियों का तेजी से निर्माण करा रही है। यह बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही। वे शनिवार को खगड़िया में बेलदौर प्रखंड के तेलिहार गांव में और सहरसा के दिवारी में जल जीवन हरियाली यात्रा पर थे।

मुख्यमंत्री ने तेहिलार में 2291 करोड़ की 375 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया। इस दौरान आयोजित जागरूकता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली योजना के तहत अक्षय ऊर्जा के प्रति भी लोगों को संवेदनशील होना होगा। सौर ऊर्जा के माध्यम से बिहार की जनता बिजली बना भी सकती है और बेच भी सकती है। उन्होंने कहा कि बिहार का जल जीवन हरियाली अभियान विदेशों के लिए भी नजीर बनेगा। इसे बिहार अपने संसाधन से पूरा करेगा। इसके लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल है तभी हरियाली है। हरियाली है तभी है जीवन है।

सहरसा के दिवारी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चौर और विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कलोधा चौर को विकसित करने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि लोग तालाब से मछली उत्पादन के साथ-साथ उसपर सोलर प्लेट भी लगाकर बिजली उत्पादन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने खस की खेती को भी प्रश्रय देने की बात कही। 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment