मध्य प्रदेश

बगलामुखी मंदिर में जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा किया हवन, बघेल ने लगाई मेंहदीपुर में गुहार

 भोपाल
प्रदेश सरकार को संकट से उभारने के लिए आज दूसरे दिन भी कांग्रेस विधायक और मंत्री भगवान के दरबार में पहुंचे। जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा रात में भोपाल से उज्जैन और नलखेड़ा के लिए निकल गए थे। उन्होंने पहले महाकाल के दर्शन किए, इसके बाद उन्होंने नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर में हवन किया।
शुक्रवार से कांग्रेस विधायकों को देव स्थानों पर जाना तेज हो गया है। शुक्रवार को कांग्रेस के कई विधायक खाटू श्याम के दरबार में पहुंचे थे। इसके बाद सारासर बालाजी के दर्शन करने के लिए विधायक गए थे। दोनों स्थानों पर विधायकों और मंत्रियों ने प्रदेश सरकार को संकट से उभारने की मन्नत मांगी थी। वहीं शुक्रवार की रात को जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा उज्जैन और नलखेड़ा के लिए रवाना हुए। उनके साथ पार्षद गुड्डू चौहान और एक समर्थक गए हैं। इस दौरान पीसी शर्मा ने उज्जैन और नलखेड़ा में किसी भी कांग्रेस नेता को इसकी खबर नहीं की। बताया जाता है कि आज सुबह उन्होंने नलखेड़ा में मां बगलामुखी का हवन किया। उनके साथ उनके दो समर्थक ही इस हवन में बैठे। इसके साथ ही उन्होंने उज्जैन में भगवान महाकाल के भी दर्शन किए। दोनों ही स्थानों पर उन्होंने भी प्रदेश सरकार को संकट से उभारने की मन्नत मांगी। बताया जाता है कि इसी दौरान प्रदेश सरकार के एक अन्य मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल हनी ने मेहंदीपुर बालाजी के भी दर्शन कर उनसे भी सरकार को संकट से उबारने की मन्नत मांगी है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment