देश

बंदरों के झुंड को देख छत से कूदे ग्राम प्रधान, टूटी रीढ़ की हड्डी और दोनों पैर

 बदायूं कछला 
सूर्य देवता को जल अर्पित करने छत पर गए प्रधान पर बंदरों ने हमला बोल दिया। जिससे वह छत से नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल प्रधान को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनके रीढ़ की हड्डी में फैक्चर व दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। खजुरारा पुख्ता के प्रधान तिलक सिंह स्नान करने के बाद छत पर सूर्य को जल अर्पित करने गए थे। जल चड़ाते समय अचानक उन पर बंदरों ने हमला बोल दिया। बंदरों से बचने के लिए वह भागे तो छत से नीचे आ गिरे। छत से गिरने की आवाज पर भागे परिजनों ने प्रधान को नीचे गिरे देखा तो कोहराम मच गया। परिजन गांव गंभीर रूप से घायल प्रधान को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
 
चिकित्सकों ने जांच के बाद ग्राम प्रधान के रीढ़ की हड्डी में फैक्चर बताया। व दोनों पैरों में घुटने से नीचे गंभीर चोट बताई। जिससे परिवार के होश उड़ गए। बुधवार की शाम परिजन प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर ले आए। चिकित्सकों ने प्रधान को फुल बैड रेस्ट करने की सलाह दी है। खजुरारा सहित आस पास गांवों में बंदरों का आतंक बहुत बड़ गया है। छह माह पूर्व कछला में एक विवाहित युवती को बंदरों ने छत से नीचे गिरा दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। बंदर कछला के आस पास गांवों के घरों में आराम से खाना न बनाने देते हैं और न ही खाने देते हैं। फसलों को भी उजाड़ते रहते हैं। आए दिन किसी न किसी पर हमला भी कर घायल कर देते हैं।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment