विदेश

पुतिन के आगे आई महिला, पूछने लगी सैलरी

सेंट पीट्सबर्ग
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उस समय अवाक रह गए जब एक महिला ने उनके सामने आकर सैलरी पूछ ली। दरअसल, पुतिन अपने गृह शहर सेंट पीट्सबर्ग में अपने पॉलिटिकल मेंटर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे तो अचानक एक महिला उनके सामने आ गई और उनसे पूछ लिया, 'आपकी सैलरी कितनी है'? वह यहीं नहीं रुकी, आगे पुतिन से पूछा कि क्या वह 170 डॉलर में महीना गुजार सकते हैं? यह महिला राष्ट्रपति से सवाल का विडियो भी फोन पर बना रही थी।

उसने पुतिन से पूछा, 'कृपया मुझे बताइए, क्या 10,800 रुबल (170 डॉलर) पर एक महीना बिताना आसान है?' इस पर पुतिन ने कहा, 'मेरे ख्याल से यह काफी मुश्किल है।' महिला ने फिर पूछा, 'मेरे ख्याल से आपकी सैलरी 8 लाख रुबल महीने है।' पुतिन ने जवाब दिया, 'हां, बिल्कुल'। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि रूस में कई लोग इससे ज्यादा कमाते हैं और राष्ट्रपति की सैलरी सबसे अधिक नहीं होती है।

महिला ने उनसे कहा कि वह बुक कीपिंग का काम करती है। उसने अपनी सैलरी से रोजमर्रा के खर्चे निकालने में हो रही कठिनाइयों का भी जिक्र किया। पुतिन ने महिला से कहा कि मैं मानता हूं कि हमारी सरकार को अभी कई समस्याएं सुलझानी हैं और हम उनपर काम कर रहे हैं। इसके बाद महिला ने पुतिन के साथ फोटो खींचने देने की भी मांग की, जिसे पुतिन आसानी से मान गए।

आपको बता दें कि पुतिन बड़े ऑडिटोरियम में जनता से सीधे मुखातिब होते हैं, लेकिन उनके सवाल पहले से तय होते हैं। यह बिल्कुल अलग तरह का मामला था जब उनका ऐसे किसी आम रूसी से बीच सड़क पर कठोर सवालों को लेकर सामना हुआ हो।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment