देश

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: जब प्रचार खत्म कर कार्यकर्ता के घर खाना खाने पहुंच गए अमित शाह 

 नई दिल्ली 
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अपने चरम पर है। सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। गृह मंत्री अमित शाह देर रात तक प्रचार में जुटे रहते हैं। इसी क्रम में वह शुक्रवार की रात प्रचार खत्म करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक कार्यकर्ता के घर खाना खाने के लिए पहुंच गए।

युमान विहार स्थित बीजेपी कार्यकर्ता मनोज कुमार के घर उन्होंने दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ खाना खाया। खाना खाने के बाद उन्होंने इसके लिए आभार भी प्रकट किया। अमित शाह ने कहा, 'यमुना विहार, दिल्ली के अपने कार्यकर्ता मनोज जी के यहां भोजन किया। उनके परिवार की आत्मीयता व आतिथ्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।'
 
भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं एक परिवार है, जिसका हर सदस्य इसकी असली शक्ति है। हम सभी को मिलकर सशक्त भाजपा-सशक्त भारत की कल्पना को साकार करना है।
 
अमित शाह ने आगे कहा, 'भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं एक परिवार है, जिसका हर सदस्य इसकी असली शक्ति है। हम सभी को मिलकर सशक्त भाजपा-सशक्त भारत की कल्पना को साकार करना है।' 
 
चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने आप (AAP) और कांग्रेस पर संशोधित नागरिकता अधिनियम (CAA) के खिलाफ मुसलमानों को उकसाने और दंगे भड़काने का शुक्रवार को आरोप लगाया। अमित शाह ने केजरीवाल सरकार पर अपने वादों को पूरा नहीं करने का भी आरोप लगाया साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देने पर दिल्ली को दुनिया का सबसे अच्छा राजधानी शहर बनाने का वादा किया।

शाह ने दावा किया कि दिल्ली में एक-तिहाई लोग पाकिस्तान से आए शरणार्थी थे और इस कानून से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में उत्पीड़न से बचने के लिए 31 दिसंबर, 2014 तक भारत आए धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान की जा सकती है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment