मनोरंजन

कृति सेनन और अर्जुन कपूर के लुक का पोस्टर हुआ रिलीज

फिल्म 'पानीपत' की स्टार कास्ट के पोस्टर मंगलवार को रिलीज हुए। सबसे पहले संजय दत्त के लुक का पोस्टर सामने आया। इसके बाद कृति सेनन और अर्जुन कपूर के लुक का पोस्टर रिलीज हुआ है। फिल्म का ट्रेलर कल यानी 5 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

बताते चलें कि डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर फिल्म 'पानीपत' में राजा अहमद शाह अब्दाली का रोल संजय दत्त, सदाशिवराव भाऊ का रोल अर्जुन कपूर और पार्वती बाई का रोल कृति सेनन कर रही हैं। फिल्म में कृति सेनन अर्जुन कपूर की पत्नी का किरदार निभाते नजर आएंगी।

6 दिसंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म में पानीपत की तीसरी लड़ाई दिखाई जाएगी। इस फिल्म में संजय दत्त के किरदार अफगान के राजा अहमद शाह अब्दाली और अर्जुन कपूर के किरदार सदाशिवराव भाऊ की लड़ाई को दिखाया जाएगा।

'पानीपत' में संजय दत्त, कृति सेनन और अर्जुन कपूर के अलावा पद्मिनी कोल्‍हापुरे भी नजर आएंगी। पद्मिनी कोल्‍हापुरे काफी दिनों के बाद बड़े पर्दे पर ऐक्टिंग करते दिखाई देंगी।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment