कुएं की सफाई करने उतरे दो भाई समेत तीन की मौत

पटना                                                                                                       
राजधानी पटना से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। दुल्हिन बाजार के सिंघाड़ा गांव में कुएं की सफाई करने के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो भाई और उनके चाचा शामिल है। इस हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं इस दर्दनाक हादसे की खबर स्थानीय लोगों को जब मिली तो वो तुरंत मौके पर पहुंच गए। इस हादसे की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment